आन बान शान से लहराया तिरंगा झंडा, अनुमंडल भर में गूंजे देशभक्ति गीत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Aug 2025 6:17 PM
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल भर में आन-बान-शान से तिरंगा झंडा फहराया गया.
बगहा. 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल भर में आन-बान-शान से तिरंगा झंडा फहराया गया. चारों तरफ भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे गूंजते रहे. सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. राष्ट्रगान से पूरा माहौल राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत हो गया. अधिकारी, कर्मचारी, छात्र आदि ने तन्मयता के साथ देश की आजादी के सालगिरह का जश्न मनाया. वही अनुमंडल मुख्यालय व कार्यालय में एसडीएम गौरव कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस दौरान एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान एसडीएम ने देश के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित क्रमश: मु विमला देवी, मु. जुगलावती देवी, मु. बदन देवी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बेहतर करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं व्यवहार न्यायालय बगहा में एडीजे चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र, विमलकांत खेल मैदान एवं पुलिस लाइन में एसपी एसपी सुशांत कुमार सरोज, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में कुमार देवेंद्र, उपकारा बगहा में जेल सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार, बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय वरीय जिला समादेष्टा अनिल कुमार वर्मा, पुलिस निरीक्षक कार्यालय बगहा में संजय कुमार पाठक, नप कार्यालय में सभापति पुष्पा गुप्ता, पटखौली थाना में हृदयानंद सिंह, महिला थाना में पुष्पा ट्विंकल, एससी-एसटी थाना में वंदना कुमारी, डीएम एकेडमी में राकेश कुमार यादव, मध्य विद्यालय बालक में अजय कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में मैनेजर कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में अनिल कुमार, महिला कॉलेज में डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बगहा एक में डॉ. आनंद मोहन, सहकारिता प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली में नागेंद्र प्रसाद सिंह, सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल औसानी में रंजना सिंह, प्राथमिक विद्यालय बगहा रेता में सुमिता गौतम, बीबीएन कॉलेज में मदन प्रसाद गुप्ता, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अभय राव, सिटी मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल में डॉ. सीमा स्वधा, प्रखंड कार्यालय बगहा एक में प्रमुख चंद्रावती देवी, प्रखंड बगहा दो कार्यालय में प्रमुख शिवकुमारी देवी, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में आलोक अमृतांशु, मेरा स्वाभिमान संस्था कार्यालय में दिनेश अग्रवाल ने झंडा फहराया. ध्वजारोहण के दौरान अनुमंडल मुख्य समारोह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल डुमवलिया एवं विमलकांत खेल मैदान में पुलिस प्रशासन के मुख्य समारोह में सनराइज पब्लिक स्कूल नारायणापुर बगहा दो की छात्रा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी. मौके पर एसडीएम कुमार देवेंद्र, मुख्यालय डीएसपी देवेंद्र शर्मा, सार्जेंट मेजर संजय सिंह, रजिस्ट्रार अंबुज कुणाल, डीसीएलआर अंजलि कीर्ति, कमांडेंट अनिल कुमार वर्मा, एमएलसी भीष्म साहनी, बीडीओ प्रदीप कुमार, बीड्डू कुमार राम, सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, रवि प्रकाश चौधरी, ईओ सरोज कुमार बैठा, उप सभापति रश्मि रंजन, सभापति प्रतिनिधि अमित उर्फ पप्पू गुप्ता, पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम समेत दर्जनों अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










