ePaper

आज शाम को थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

Updated at : 22 May 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
आज शाम को थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

अठारहवीं लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान जिले में आगामी 25 मई को मतदान होना है. इसके लिए आज चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा.

विज्ञापन

बेतिया. अठारहवीं लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान जिले में आगामी 25 मई को मतदान होना है. इसके लिए आज चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व प्रचार बंद कर देना है. इस निर्देश के अनुसार जिले के वाल्मीकिनगर और पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में आज यानी गुरुवार 23 मई की शाम से सभी प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार थम जाएगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश पर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व प्रचार अभियान बंद होने के साथ चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के वाहनों पर से बैनर, पोस्टर एवं लाउडस्पीकर उतार लिया जाएगा. चुनावी प्रचार करने पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इस अवधि में यदि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो वर्ष का कारावास या जुर्माना दोनों लगाया जाएगा. गुरुवार को चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. इसको ध्यान में रखते हुए जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. समर्थक भी अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में पूरा जोर लगा दिए हैं. सभी जानते हैं कि अंतिम चुनाव प्रचार का जोर वोट को अपने पक्ष में लाने में सहायक हो सकता है. इसलिए सभी ने अपनी अपनी रणनीति के तहत जोर लगा दिए हैं. इसी नीति के तहत हर दल के बड़े नेताओं का भी जिले में लगातार प्रोग्राम होता रहा है. क्योंकि प्रचार-प्रसार में जो भी बाहरी लोग आये है, वे गुरुवार की शाम प्रचार प्रसार समाप्ति के साथ जिला छोड़ देंगे. जिले के वाल्मीकि नगर और पश्चिम चम्पारण संसदीय क्षेत्र में 25 मई को छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के लिए आखिरी 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण है. इसको लेकर बेतिया और बगहा के एसपी के निर्देश पर बेतिया और बगहा पुलिस ने पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा. जिससे सभी मतदाता अपने-अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. साथ ही भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के कई कंपनियां जिले में आ गई हैं. जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन