विधान सभा चुनाव का मतदान बीतते ही चौतरफा जाम के जंजाल में फंसा शहर
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 8:06 PM
विधान सभा के आम चुनाव का मतदान बीतते के बाद बुधवार चहल पहल बढ़ गई.जिसके प्रभाव से चौतरफा जाम के जंजाल में मानो जिला मुख्यालय का शहर मानो फंस गया.
बेतिया. विधान सभा के आम चुनाव का मतदान बीतते के बाद बुधवार चहल पहल बढ़ गई.जिसके प्रभाव से चौतरफा जाम के जंजाल में मानो जिला मुख्यालय का शहर मानो फंस गया.जनता सिनेमा चौक से तीन लालटेन और कविवर नेपाली चौक से सोआबाबू चौक तक तथा लाल बाजार चौक से तीन लालटेन तक वाहनों की कौन कहे पैदल निकलना भी दूभर रहा.जाम में फंसे लोगों के लिए गुलाब बाग और गुरुद्वारा गली से मंगलश्री होटल तक भी बाइक से निकलना और पैदल चलने में भी दर्जनों राहगीर परेशान रहे. इन सड़कों पर पैदल चलने में भी सांसत देखी गई. नगर के पॉवर हाउस चौक से तीन लालटेन तक की सड़क भी वाहनों और राहगीरों से घंटों पैक रही.बेतहाशा जाम के कारण घर पहुंचने में स्कूली बच्चे और बाजार आईं महिलाएं ज्यादा परेशान हुईं. जाम खत्म कराने में लगे पुलिस के जवान और अधिकारी गण को भी परेशान और हल्कान देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










