Bettaih : 1.40 करोड़ से दस सार्वजनिक और तीन सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की निविदा जारी

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 07 Sep 2025 10:06 PM

विज्ञापन

कुल 1,40,58,291 की लागत के आधार पर 13 शौचालयों की निविदा नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

बेतिया . महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सात सात सीटों वाले 13 शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति के आधार पर कुल 1,40,58,291 की लागत के आधार पर 13 शौचालयों की निविदा नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है. इनमें से 10 सार्वजनिक और 3 सामुदायिक शौचालय स्वीकृत किए गए हैं. जिनका निर्माण कराने को इच्छुक संवेदक 15 सितंबर 2025 तक विहित प्रक्रिया के अनुसार दावेदारी कर सकते हैं. महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि कुल सात सात सीटों वाले इन प्रत्येक शौचालय में महिला पुरुष के लिए तीन तीन और एक शौचालय दिव्यांग के लिए आरक्षित रहेगा. महापौर ने बताया कि सभी 13 शौचालयों में से प्रत्येक के लिए 10,81,407 खर्च को स्वीकृति एवं निविदा की गई है. महापौर ने बताया कि इन योजनाओं के चयन में ऐसी बुनियादी सुविधा से वंचित और नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है. महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि इन सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण से शहरी लोगों के साथ हमारे आगंतुकों को भी स्वच्छता स्वास्थ्य परक बुनियादी सुविधाएं सुलभ हो जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन