ePaper

मोबाइल छीनने पर किशोरी ने लगा ली फांसी, मौत

Updated at : 19 Apr 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल छीनने पर किशोरी ने लगा ली फांसी, मौत

शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया पंचायत स्थित धोबहा टोला रखही में एक 15 वर्षीय लड़की ने फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया पंचायत स्थित धोबहा टोला रखही में एक 15 वर्षीय लड़की ने फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है. मृत लड़की की पहचान धोबहा टोला रखही वार्ड संख्या 15 निवासी शौकत कुरैशी की 15 वर्षीय पुत्री अंजुली खातून के रूप में की गई है. हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृत लड़की की शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. मामले में मृतक के पिता शौकत कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री अंजुली मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. जानकारी मिलने पर उसे डांट फटकार लगाते हुए उसकी मां ने मोबाइल छीन लिया. जिसके वजह से वह काफी नाराज हो गई. घर के सदस्य जब अपने अपने काम में लग गए तो वह मौके का फायदा उठाकर घर के एक कमरे चली गई और फंदे से झुलकर खुदकुशी कर ली. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि एक लड़की खुदकुशी कर ली है. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया. मामले में मृत लड़की के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन