किशोरी की संदिग्ध मौत, शव गायब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 10:18 PM
पिपरा गांव के वार्ड आठ में किशोरी पम्मी कुमारी (15) की संदिग्ध मौत के बाद शव को परिजनों द्वारा गायब करने का मामला प्रकाश में आया है.
चनपटिया . पिपरा गांव के वार्ड आठ में किशोरी पम्मी कुमारी (15) की संदिग्ध मौत के बाद शव को परिजनों द्वारा गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई. हालांकि किशोरी का शव नहीं मिल सका. पुलिस परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने भी आसपास के लोगों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि प्रदीप बैठा की बेटी पम्मी की मौत हो गई है. पुष्टि के लिए पुलिस पहुंची तो घर के सभी पुरुष सदस्य गायब थे. महिलाओं ने बताया कि लड़की को इलाज के लिए चनपटिया ले जाया गया है. पुलिस टीम ने सिकरहना नदी के किनारे एवं आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला. पुलिस मां रामावती देवी, चाची रंजू देवी एवं भाभी सुनीता देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने ले आयी है. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों ने केस में फंसने के डर से शव को गायब कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










