लंबे मुकदमों से मिल सकती है राहत, सुप्रीम कोर्ट के 'समाधान समारोह-2026' में मिलेगा समझौते का अवसर

Updated:
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आपसी सहमति से होगा मामलों का निपटारा

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त 2026 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। आपसी सहमति से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।

विज्ञापन

Special Lok Adalat: बेतिया के जिला जनसंपर्क कार्यालय ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए 21 से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली में 'समाधान समारोह-2026' के तहत विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी.

इस पहल का उद्देश्य "सहभागी न्याय" और "न्याय की घर-घर तक पहुंच" की अवधारणा को मजबूत करना है.

आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे विवाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि विशेष लोक अदालत में उन मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का समाधान करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से लंबे समय से लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा संभव हो सकेगा.

लंबी न्यायिक प्रक्रिया से मिलेगी राहत

प्राधिकार के अनुसार, विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी. इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, साथ ही मामलों का शीघ्र निस्तारण भी संभव होगा.

21 अप्रैल से शुरू हुई थी पहल

जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 'समाधान समारोह-2026' की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से देशभर में मध्यस्थता और सुलह की प्रक्रिया के रूप में की गई थी.

अब इसके अगले चरण के तहत 21 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी.

पात्र पक्षकारों से की गई अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने ऐसे सभी पात्र पक्षकारों से अपील की है कि यदि उनका मामला इस प्रक्रिया के लिए उपयुक्त है और वे आपसी सहमति से विवाद का समाधान चाहते हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाएं. इससे विवादों का जल्द और सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो सकेगा.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन