चिउटाहां थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश

थानाध्यक्ष से कांडों की जानकारी लेते एसपी राजेश कुमार
पश्चिम चंपारण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने चिउटाहां थाना का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण जांच और जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर दिया.
West Champaran Police: बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को चिउटाहां थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया और लंबित कांडों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान अनुसंधान की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव और थाना परिसर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया.
लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर दिया जोर
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और अनुसंधान में तेजी लाई जाए.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की जांच निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके.
रिकॉर्ड और साफ-सफाई की भी हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों और संचिकाओं के रख-रखाव की समीक्षा की गई. साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए.
एसपी ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया.
जनोन्मुखी पुलिसिंग पर विशेष जोर
राजेश कुमार ने कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए.
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी. साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे.
शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
एसपी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ विभाग की छवि धूमिल करने वाली शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
निरीक्षण के दौरान चिउटाहां थानाध्यक्ष उदयभान सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रप्रकाश आर्य
चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










