गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलन, संत रविदास की 650वीं जयंती पर चलेगा जनजागरण अभियान

Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा ने संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता दीप महोत्सव मनाया। डॉ धनंजय त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी उनके संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी।

विज्ञापन

Guru Ravidas Jayanti: मैनाटांड़ भाजपा कार्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 'समरसता दीप महोत्सव' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर उनके बताए समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

20 फरवरी 2027 तक चलेगा जनजागरण अभियान

मैनाटांड़ दक्षिणी मंडल अध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर वृहद जनजागरण अभियान चलाएगी.

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से गुरु रविदास के विचारों और संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

समरसता और समानता का दिया संदेश

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पांति से ऊपर उठकर मानवता, सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य पनलाल साह, विधानसभा संयोजक सत्यप्रकाश सर्राफ, दक्षिणी मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, महामंत्री रामाशीष चौधरी, अनुज पांडेय, उमाशंकर पर्वत, ओमप्रकाश गिरी, अजीत यादव और बबलू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन