बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 185 लीटर के करीब अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वाहन के साथ शराब को जप्त करती पुलिस
बगहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़े अभियान में 184.98 लीटर शराब जब्त की है. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और एक वाहन भी जब्त हुआ. पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है.
Illegal Liquor Seizure: बगहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 184.98 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया.
यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया.
धनहा और नदी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई
अभियान के दौरान धनहा थाना और नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई की.
देशी और अंग्रेजी शराब दोनों बरामद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, कार्रवाई में 18.80 लीटर देशी शराब और 166.18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. कुल मिलाकर 184.98 लीटर शराब जब्त की गई.
यह कार्रवाई धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह और नदी थानाध्यक्ष दीपक प्रसाद के नेतृत्व में की गई.
तस्करों पर दर्ज हुआ मामला
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है.
बरामद शराब और जब्त वाहन को नियमानुसार जब्त कर संबंधित थानों में कांड दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है.
अभियान रहेगा लगातार जारी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है. एसपी ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रप्रकाश आर्य
चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










