छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Published at :03 Mar 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

शादी विवाह में बारात देखने गयी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है.

विज्ञापन

बगहा. शादी विवाह में बारात देखने गयी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है. घटना रविवार की देर रात पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहित दो को हिरासत में ले लिया है. भैरोगंज थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आरोपी पीड़िता के गांव का ही निवासी है. रविवार की रात गांव में बारात आई थी. जिसमें आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था. बच्ची पड़ोस में बारात देखने गयी थी. इसी दौरान गांव के आरोपी ने बच्ची को उठाकर पास में एक गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़िता जख्मी स्थिति में घर गयी और परिजनों को आपबीती व्यथा सुनाई. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना भैरोगंज थाना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया. जिसमें सही पाया गया और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं हिरासत में लिए गए गए आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच प्रतिवेदन आने के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन