पुलिस ने पॉक्सो ,कुर्की समेत अन्य मामलों में छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 6:35 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने पॉक्सो कुर्की समेत विभिन्न विवादों में कुल 27 मामले का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने पॉक्सो कुर्की समेत विभिन्न विवादों में कुल 27 मामले का निष्पादन किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पॉक्सो कुर्की व अन्य कांडों में छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है .थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश में चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने 1 लाख 98 हजार रुपए का जुर्माना कुल 444 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है.वही एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहें. जिसको लेकर गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.शराब कारोबारी व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.ताकि शराब व शराबियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन