ePaper

घोड़हवा में नए शिव मंदिर में वैदिक मंत्रों से शिवलिंग की होगी स्थापना

Updated at : 19 Apr 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
घोड़हवा में नए शिव मंदिर में वैदिक मंत्रों से शिवलिंग की होगी स्थापना

स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी-मुराडीह पंचायत के घोड़हवा गांव में नए शिव मंदिर में शिवलिंग के स्थापना को लेकर श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी-मुराडीह पंचायत के घोड़हवा गांव में नए शिव मंदिर में शिवलिंग के स्थापना को लेकर श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को 2100 कन्याओं ने कलश यात्रा निकला. यह कलश यात्रा घोड़हवा से निकल कर डुमरी-भगड़वा पंचायत के विभिन्न गांव होते हुए गंडक नदी से जल भरा. इस संबंध में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया जोखू बैठा व यज्ञ संयोजक राजू पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि घोड़हवा गांव में नया शिव मंदिर बनाया गया है. इसमें शिवलिंग स्थापित करने के लिए श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसके तहत शनिवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया. यह यज्ञ का कार्यक्रम 27 अप्रैल तक चलेगा. इसमें 26 अप्रैल को परिक्रमा एवं शिवलिंग के भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं 27 अप्रैल को शिवलिंग का स्थापना, हवन व प्रसाद वितरण किया जाएगा. वहीं यज्ञाचार्य पं. अनिल पांडेय उर्फ बाबाजी ने बताया कि 19 से 26 अप्रैल तक रात्रि में रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा. वहीं काशी से आए विद्वानों द्वारा रोजाना प्रवचन दिया जाएगा. रामलीला व प्रवचन सुनने आने वाले महिला पुरुष के बैठने, रात्रि विश्राम करने व भोजन, जलपान की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं कलश यात्रा में शामिल रहे विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को जलपान कराया. साथ ही वे घाट तक यात्रा में शामिल भी रहे. इस दौरान उन्होंने यज्ञ समिति को आर्थिक सहयोग करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए. इससे क्षेत्र में शांति और विकास होता है. वहीं उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि उनसे किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता हो तो तुरंत उनसे कहे. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि रामधनी यादव, मनोज यादव, चंद्रभान पटेल, राजन पांडेय, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन