जिले के सभी नौ विधानसभाओं के लिए ईवीएम-वीवीपैट का हुआ द्वितीय रैंडमाइजेशन
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 8:31 PM
ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रैंडमाइजेशन यानि आवंटन मंगलवार को समाहरणालय सभागार बेतिया में हुआ.
बेतिया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पश्चिम चम्पारण जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया तथा सिकटा के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रैंडमाइजेशन यानि आवंटन मंगलवार को समाहरणालय सभागार बेतिया में हुआ. यह प्रक्रिया संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रेक्षकों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की गई. द्वितीय रैंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया में पहले चरण के बाद उपलब्ध कराई गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को मतदान केंद्रवार यादृच्छिक रूप से आवंटित किया गया. मतदान केंद्रों को आवंटन के बाद जो मशीनें बचीं, उन्हें सुरक्षित रख लिया गया है. ये सुरक्षित मशीनें यानि रिजर्व ईवीएम/वीवीपैट मतदान के दिन किसी मशीन के खराब होने की स्थिति में प्रतिस्थापन रिप्लेसमेंट के रूप में उपयोग में लाई जाएंगी. यह संपूर्ण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की गई. आयोग द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में इस प्रक्रिया के विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.इ द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम सूची एवं रिजर्व ईवीएम सूची सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई. ये मशीनें आगामी मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










