नरकटियागंज में रोटरी क्लब को मिला नया नेतृत्व, वर्मा प्रसाद ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में अतिथि व रोटेरियन
रोटरी क्लब नरकटियागंज ने अपना 11वां पदस्थापन समारोह आयोजित किया, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया. वर्मा प्रसाद ने अध्यक्ष और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सचिव का कार्यभार संभाला. रोट्रेक्ट क्लब में अंबुज श्रीवास्तव अध्यक्ष और सत्या पाण्डेय सचिव बने.
Rotary Club Narkatiaganj: रोटरी क्लब और रोट्रेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के एक होटल में 11वां पदस्थापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया.
इस दौरान वर्मा प्रसाद ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सचिव का कार्यभार संभाला. वहीं रोट्रेक्ट क्लब में अंबुज श्रीवास्तव अध्यक्ष और सत्या पाण्डेय सचिव बने.
नई टीम ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3250 के पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन बिपिन चाचन ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
विशिष्ट अतिथि जोन-27 के एजी रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा, एसएसबी 44वीं बटालियन के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी तथा मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं.
समाजसेवा के कार्यों को मिलेगा सहयोग
रविंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि समाजहित के प्रत्येक कार्य में चीनी मिल प्रबंधन रोटरी क्लब के साथ खड़ा रहेगा.
कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेश कुमार गुप्ता, लोटस स्कूल के निदेशक आशीष रतन उर्फ गोलू तथा पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार उर्फ बड़ेलाल को रोटरी क्लब की सदस्यता भी दिलाई गई.
नई कार्यकारिणी का हुआ परिचय
प्रो. एनडी ओझा ने नई कार्यकारिणी का परिचय कराया. नई टीम में ई. उमेश जायसवाल को उपाध्यक्ष एवं फाउंडेशन निदेशक, कुणाल राय को उपसचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉ. अवध किशोर सिंह को पीपीएच संयोजक एवं कार्यक्रम निर्माण निदेशक, डॉ. बीके चौहान को पीपीएच सह संयोजक, शौखलाल जायसवाल को सदस्यता निदेशक, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा कृष्ण कुमार पाठक को शैक्षिक गतिविधि निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई.
निवर्तमान अध्यक्ष ने जताया आभार
समारोह के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. बी.के. चौहान ने सभी सदस्यों और अतिथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर कुलदीप सिंह ढाका, डॉ. अवध किशोर सिंह, जितेंद्र जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, मणिभूषण श्रीवास्तव, डॉ. फैसल सिद्दीकी, अभिषेक कुमार, मो. काजिम, निशांत कुमार, सुमित कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










