ePaper

अब डाक घर की सभी सेवाओं के लिए क्यूआर कोड और यूपीआई से भुगतान

Updated at : 29 Oct 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
अब डाक घर की सभी सेवाओं के लिए क्यूआर कोड और यूपीआई से भुगतान

अब डाकघरों में कोई भी भुगतान क्यूआर कोड से किया जा सकेगा. अभी तक ऐसी सुविधा केवल आईपीपीबी अर्थात इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मिल रही थी.

विज्ञापन

बेतिया. अब डाकघरों में कोई भी भुगतान क्यूआर कोड से किया जा सकेगा. अभी तक ऐसी सुविधा केवल आईपीपीबी अर्थात इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मिल रही थी. डाक सेवाओं से जुड़े पार्सल और स्पीड पोस्ट आदि के वितरण भी ओटीपी आधारित होगा. इसके लिए 10-अंकीय डिजिपिन का उपयोग किया जाएगा. जिससे ग्राहकों को अप टू टेड सेवा और सुलभता पूर्ण सुविधा मिलेगी.इसके लिए उन्नत डाक प्रौद्योगिकी अर्थात एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसी के माध्यम से डाक विभाग की सभी सेवाएं डिजिटली अपग्रेट की जा रहीं हैं. इसकी जानकारी डाक अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने दी. डाक अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए बीते पांच अगस्त को ही पश्चिम चंपारण जिला में भी पारंपरिक तौर पर जारी सैप एप्लिकेशन की जगह आईटी 2.0 नाम से नया एप्लिकेशन लॉन्च हो गया है. जिसका उद्देश्य सेवाओं को आधुनिक,तेज़ और कुशल बनाना है.इस स्वदेशी तकनीक का विकास डाक प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र सरकार द्वारा किया गया है. डाक अधीक्षक श्री सिंह ने इसकी मुख्य विशेषताओं को विस्तार देते हुए बताया कि क्यूआर कोड सभी लेनदेन उन्नत डाक प्रौद्योगिकी की सबसे मुख्य विशेषता है.इसके तहत हमारे सभी ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई भुगतान कर सकते हैं,जिससे नकदी की आवश्यकता समाप्त हो जाती है.वही पार्सल,स्पीड पोस्ट और अन्य डिलीवरी ओटीपी आधारित होगी. महत्वपूर्ण डाक वितरण के लिए ओटीपी का उपयोग किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित होगी. वहीं सभी सभी सेवाओं के लिए एक दस अंकों का डिजिपिन होगा, जो सिस्टम की सटीकता में सुधार करेगा. नई प्रणाली के तहत वास्तविक समय में माल की ट्रैकिंग सुविधा भी प्रदान की जाएगी.जिसमें हर चरण पर एसएमएस अपडेट शामिल हैं. एक प्रश्न के उत्तर में डाक अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि अभी अपने प्रारंभिक काल में कुछ तकनीकी समस्या और डाक कर्मियों के पूरा प्रशिक्षित नहीं होने से सुविधाओं के प्रभावी होने में कुछ समय लग रहा है. जल्द ही सब कुछ अप टू टेड कर लिया जाएगा. ———— अब सुबह आठ बजे से संध्या आठ बजे तक बुक किए जा रहे हैं स्पीड पोस्ट डाक विभाग की सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के बाबत डाक अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के प्रधान डाक घर में अब सुबह आठ बजे से संध्या आठ बजे तक “स्पीड पोस्ट ” बुक किए जा रहे हैं. वांछित संख्या में डाक कर्मियों के नहीं होने से प्रधान डाक घर की अन्य सेवाओं का संचालन अभी डबल शिफ्ट में नहीं हो पा रहा है. इस दिशा में डाक विभाग की योजना के अनुपालन की पहल जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन