पिपरिया गांव के समीप निकला अजगर, दहशत

Published at :19 Feb 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
पिपरिया गांव के समीप निकला अजगर, दहशत

मुंगराहा बन क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप अजगर सांप निकलने से लोगों में दहशत का माहौल छा गया.

विज्ञापन

गौनाहा. मुंगराहा बन क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप अजगर सांप निकलने से लोगों में दहशत का माहौल छा गया. बता दें कि बुधवार को पांच बजे शाम के करीब वीकूलाल वर्मा की बगीचे के समीप गौनाहा से नगरियागंज जाने वाली मुख्य मार्ग पर पांच फुट लंबा 10 इंच मोटा अजगर सांप को रेंगते हुए लोगों ने देखा. सांप को देखते ही आने जाने वाले लोगों की बहुत बड़ी भीड इकट्ठा हो गई. वहीं आए दिन इस तरह के अजगर सांप के निकलने से इलाके में काफी दहशत का माहौल में पैदा हो गया है. वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया. मौके पर पहुंचकर कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जंगल में छोड़ने के लिए लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन