नौतन में मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस ने की छापेमारी

थाना क्षेत्र के श्यामपुर से मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस रात्रि में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ मुजफ्फरपुर ले कर चली गई.
नौतन. थाना क्षेत्र के श्यामपुर से मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस रात्रि में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ मुजफ्फरपुर ले कर चली गई. श्यामपुर के प्रदीप कुमार व अमन कुमार को पुलिस ले गई. जहां गांव में तरह तरह की बातें सुनने को आ रही है कि इन लोगों द्वारा साईबर का कार्य किया जा रहा था. वहीं परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रात्रि में मुजफ्फरपुर की साईबर थाने की पुलिस आकर शिवराजपुर के श्यामपुर गांव में छापेमारी की. जिसमें झुन्ना सिंह का लड़का अमन कुमार व बच्चु गौड़ का पोता प्रदीप कुमार को अपने हिरासत में लेकर मुजफ्फरपुर चले गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










