पुलिस ने विभिन्न मामलों में 77 वारंटों का निष्पादन
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 21 Jul 2025 5:51 PM
पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के बीच अमन चैन व शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के बीच अमन चैन व शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. वहीं थानों में पहुंचे विभिन्न मामलों का त्वरित निष्पादन हो इसको लेकर पुलिस निरंतर पुलिसिंग व्यवस्था के साथ कांडों का अनुसंधान करते हुए कांडों का निस्तारण कर रही है. इसी क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न कांडों में 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की किया है. इस दौरान पुलिस ने 77 वारंटों का भी निष्पादन किया है. पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 494 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 5 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है. इस दौरान करीब पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. वही एसपी ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










