ePaper

Bettiah: पुलिस ने 24 घंटे में 25 वारंटों का किया निष्पादन

Updated at : 09 Apr 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: पुलिस ने 24 घंटे में 25 वारंटों का किया निष्पादन

पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने 25 वारंटों का निष्पादन किया है. साथ ही कांड में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने 25 वारंटों का निष्पादन किया है. साथ ही कांड में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 1 लाख 46 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार ने बताया कि पुलिस जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें कांडों का समय से निष्पादन के साथ वारंटों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है. इस क्रम में धनहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. नौरंगिया थाना द्वारा शराब के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा अन्य कांड में 1 तथा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. भैरोगंज थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. पिपरासी थाना द्वारा वारंट में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रिकॉल पे मुक्त किया गया है. इस प्रकार कुल 25 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 6 जमानतीय तथा 19 अजमानतीय शामिल है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच के क्रम में बगहा थाना द्वारा 9 हजार रुपये, चौतरवा थाना द्वारा 1 हजार रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा 26 हजार रुपये, नौरंगिया थाना द्वारा 12500 रुपये, नदी थाना द्वारा 8 हजार रुपये, रामनगर थाना द्वारा 10 हजार रुपये, लौकरिया थाना द्वारा 7 हजार रुपये, बथवरिया थाना द्वारा 5 हजार रुपये, पिपरासी थाना द्वारा 1500 रुपये, सेमरा थाना द्वारा 5 हजार रुपये, गोबर्धना थाना द्वारा 5 हजार रुपये, यातायात थाना द्वारा 56500 रुपये समेत कुल 1 लाख 46 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन