रोटरी क्लब बेतिया टाउन को मिला नया नेतृत्व, अमरेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद संभाला

रोटरी क्लब बेतिया टाउन की नई कार्यकारिणी
रोटरी क्लब बेतिया टाउन ने अपना पांचवां स्थापना एवं पदस्थापन समारोह धूमधाम से मनाया। नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला, जिसमें अमरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष और राजेश रंजन सचिव बने। क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है।
Rotary Club Bettiah Town: रोटरी क्लब बेतिया टाउन का पांचवां स्थापना एवं पदस्थापन समारोह शनिवार शाम शहर के सुप्रिया रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया. समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया.
इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार सिंह ने क्लब के अध्यक्ष और राजेश रंजन ने सचिव के रूप में कार्यभार संभाला.
राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इंटरैक्ट क्लब बेतिया टाउन के सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मदन बनिक ने स्वागत भाषण देते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब की उपलब्धियों की जानकारी दी. वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.
नई कार्यकारिणी ने रखा अपना विजन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब का विजन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी.
वहीं, सचिव राजेश रंजन ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना और प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी साझा की.
नए सदस्यों का हुआ स्वागत
समारोह के दौरान रोटरी क्लब के नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई. साथ ही इंटरैक्ट क्लब बेतिया टाउन के नए सदस्यों का परिचय भी कराया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीजी विपिन चचान और विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा ने रोटरी की सेवा भावना और सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार रखे.
समाजसेवा के कार्यों की हुई सराहना
समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सदर एसडीएम विकास कुमार ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और समाजहित में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया.
कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन रवि जैन ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक अगस्टीन
आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










