बेतिया-बगहा में विशेष लोक अदालत, 19 मामलों का हुआ समझौता... 34.41 लाख रुपये पर बनी सहमति

प्रतीकात्मक तस्वीर
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेतिया और बगहा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया. इस दौरान एनआई एक्ट के 19 मामलों का निपटारा हुआ, जिसमें 34.41 लाख रुपये के समझौते पर सहमति बनी. नवंबर में एक और विशेष लोक अदालत लगेगी.
Special Lok Adalat: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय बेतिया और बगहा में एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान 19 मामलों का निपटारा हुआ और 34.41 लाख रुपये की समझौता राशि तय की गई.
विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान करना था.
दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मिलन कुमार और प्रभारी जिला जज विजय किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे.
19 मामलों का हुआ निपटारा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट के 19 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया.
इन मामलों में कुल 34,41,000 रुपये की समझौता राशि पर सहमति बनी.
नवंबर में फिर लगेगी विशेष लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) के निर्देशानुसार इस वर्ष एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दो विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाना है.
उन्होंने बताया कि शनिवार को पहली विशेष लोक अदालत आयोजित की गई, जबकि नवंबर माह के तीसरे शनिवार को दूसरी विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी, जिसमें भी एनआई एक्ट के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार राव
बेतिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार राव न्यायिक मामलों की गहरी समझ रखने वाले सुप्रसिद्ध कोर्ट रिपोर्टर हैं. अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्य करते हुए वें अदालत, कानून और जनहित से जुड़े विषयों पर सटीक जानकारी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










