पश्चिम चंपारण को मिले नए जिला परिवहन पदाधिकारी, पदभार संभालते ही बताई पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करते नये डीटीओ  | Prabhat Khabar Network

पदभार ग्रहण करते नये डीटीओ

पश्चिम चंपारण के नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अमित राज ने अपना पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने आम लोगों से जुड़े परिवहन विभाग के कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है. नए DTO का स्वागत और पूर्व DTO को विदाई दी गई.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के नवनियुक्त जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अमित राज ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी से औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला.

पदभार ग्रहण के दौरान परिवहन कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही.

स्वागत के साथ दी गई विदाई

कार्यभार ग्रहण समारोह में मोटरयान निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए जिला परिवहन पदाधिकारी अमित राज का स्वागत किया.

वहीं, परिवहन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान डीटीओ रितु रानी को भावभीनी विदाई भी दी.

पदभार संभालते ही बताई प्राथमिकता

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमित राज ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से जुड़े परिवहन विभाग के कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना होगा.

उन्होंने संकेत दिया कि विभागीय सेवाओं को समयबद्ध और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रवर्तन पदाधिकारी (ईएसआई), प्रोग्रामर प्रभात कुमार झा, प्रधान सहायक अनिल कुमार, आदित्य कश्यप, मुरली कुमार सहित परिवहन कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और डाटा ऑपरेटर मौजूद रहे. सभी ने नए जिला परिवहन पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन