पुलिस ने 81 वारंटों के निष्पादन के साथ 32 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 26 Jul 2025 6:02 PM
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटा में विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटा में विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल 81 वारंट व 2 कुर्की का निष्पादन भी किया है. वही पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये गये वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 555 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










