पिपरासी में सीताकुंडी माई स्थान के सौंदर्यीकरण की तैयारी, ग्रामीणों ने लिया जीर्णोद्धार का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के लिए बैठक में उपस्थित ग्रामीण

पिपरासी प्रखंड के मंझरिया पंचायत में प्राचीन सीताकुंडी माई स्थान के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की दिशा में ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और चहारदीवारी निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

West Champaran News: पिपरासी प्रखंड के मंझरिया पंचायत अंतर्गत रामनगर धुंसवा टोला स्थित प्राचीन सीताकुंडी माई स्थान के सौंदर्यीकरण को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, चहारदीवारी निर्माण और अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई. ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से माई स्थान का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया.

Piparasi News: प्राचीन माई स्थान के सौंदर्यीकरण की बनी योजना

बैठक की अध्यक्षता बलिराम कुशवाहा ने की. उन्होंने बताया कि सीताकुंडी माई स्थान गांव के बसने से भी पहले का माना जाता है. इसकी धार्मिक ख्याति आसपास के गांवों के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी है. अपनी मनौती पूरी होने की कामना को लेकर दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

अतिक्रमण और गंदगी से बदहाल हुई स्थिति

ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के कारण माई स्थान की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो गई है. मंदिर परिसर के आसपास झाड़ियां उग आई हैं और जमीन पर अतिक्रमण भी बढ़ रहा है. इसे देखते हुए ग्रामीणों ने स्थान को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का निर्णय लिया.

चहारदीवारी, साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पर जोर

बैठक में माई स्थान की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने, परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और चहारदीवारी निर्माण समेत अन्य कार्य कराने पर सहमति बनी. ग्रामीणों ने कहा कि सभी जरूरी कार्य आपसी सहयोग से पूरे किए जाएंगे.

विधायक से भी लिया जाएगा सहयोग

बलिराम कुशवाहा ने बताया कि सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए विधायक सुरेंद्र कुशवाहा से भी सहयोग लिया जाएगा. वहीं अन्य कार्यों में स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों से सहयोग प्राप्त किया जाएगा. उन्होंने अपने स्तर से भी जीर्णोद्धार में सहयोग देने की बात कही.

ग्रामीणों ने लिया विकास का संकल्प

बैठक में ग्रामीणों ने माई स्थान के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसके संरक्षण और विकास का संकल्प लिया. इस दौरान रामनगर गांव के शिव मंदिर की रंगाई-पुताई कराने के लिए बलिराम कुशवाहा की ग्रामीणों ने सराहना भी की.

मौके पर किशन चौरसिया, राजू चौरसिया, अरविंद कुशवाहा, पहाड़ी यादव, गायक मनीष कुशवाहा, उग्रसेन भारती सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: किसानों की आवाज से राज परिवार की विरासत तक, महाराज धनंजय विक्रम शाह को नम आंखों से विदाई


विज्ञापन
Rajkishor Pandey

लेखक के बारे में

By Rajkishor Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन