जब बच्चों के बीच बैठकर डीपीओ ने खाया खाना, स्कूल का नजारा बन गया खास

Updated:
विज्ञापन

बीईओ व प्रधानाध्यापक के साथ डीपीओ कुमकुम पाठक ने किया पंगत में भोजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने पहुंचीं डीपीओ कुमकुम पाठक. उन्होंने बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन का स्वाद चखा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. सेनुवरिया मध्य विद्यालय में पीएम पोषण योजना के तहत परोसे जा रहे मध्यान भोजन का निरीक्षण बुधवार को कुछ अलग अंदाज में हुआ. जिला पीएम पोषण योजना की डीपीओ कुमकुम पाठक अधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचीं और बच्चों के बीच पंगत में बैठकर स्वयं भोजन का स्वाद चखा. इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

बच्चों के साथ पंगत में बैठकर चखा भोजन

डीपीओ कुमकुम पाठक ने डीपीएम विनीत कुमार और बीईओ हफीजुर आलम के साथ बच्चों की पंगत में बैठकर भोजन किया. प्रधानाध्यापक लक्ष्मण प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने बच्चों को परोसे गए चावल और आलू-चना की सब्जी का स्वाद लिया.

भोजन की गुणवत्ता और स्वाद पर संतोष जताते हुए डीपीओ ने विभाग से अधिकृत आउटसोर्सिंग एजेंसी जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास संस्थान की ओर से भोजन परोसे जाने की सराहना की.

पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता

डीपीओ ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना पीएम पोषण योजना का मूल उद्देश्य है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर लगातार ध्यान देने का निर्देश दिया.

नई दरियों का उपयोग नहीं होने पर प्रधानाध्यापक को फटकार

निरीक्षण के दौरान डीपीओ की नजर विद्यालय में विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई नई दरियों पर पड़ी. दरियों को उपयोग में लाने के बजाय बंद रखे जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई.

डीपीओ ने तत्काल दरियों का उपयोग शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी सामग्री का नियमित इस्तेमाल होना चाहिए.

बच्चों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

डीपीओ ने विद्यालय प्रबंधन को पीएम पोषण योजना के संचालन के साथ बच्चों की सुविधा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने भोजन वितरण, साफ-सफाई और विद्यालय में उपलब्ध सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के बाद विद्यालय में पीएम पोषण योजना के संचालन को लेकर सक्रियता और बढ़ गई.

यह भी पढ़ें: छह साल बाद भोलेनाथ के दरबार में मिला बिछड़ा बेटा, छलक पड़े पिता के आंसू


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन