कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 9:40 PM
पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक जांच के क्रम में एक व्यक्ति को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार की है.
लौरिया . पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक जांच के क्रम में एक व्यक्ति को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार की है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दारोगा सुनीता कुमारी और चंद्रशेखर प्रसाद गस्ती के कार्य में लगे थे. वे गोनौली पंचायत के परोराहा गांव में गए थे. इसी दौरान तेजी से आ रही बाइक सवार को रोका गया और उससे पूछताछ की गई. शक के दायरे में जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिसवनिया पंचायत के बारवा शेख गांव के सलाउद्दीन के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










