हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन न वृद्ध को मारी ठोकर, मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 9:08 PM

विज्ञापन

भलुवहिया गांव के पास सोमवार की देर शाम को हाईवे सड़क पर एक तेज अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे से जा रहे जयराम राम ( 60 वर्ष) को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

मैनाटांड़. भलुवहिया गांव के पास सोमवार की देर शाम को हाईवे सड़क पर एक तेज अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे से जा रहे जयराम राम ( 60 वर्ष) को ठोकर मार दी. सड़क सुनसान का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक दक्षिण दिशा की तरफ भागने में सफल रहा. ठोकर लगने से सड़क पर गिरे भलुवहिया निवासी जयराम राम को परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां पर मौजूद चिकित्सक ने जयराम राम को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार जयराम राम अपने गांव से बसंतपुर दवा खरीदने आ रहे थे. भलुवहिया गांव से हाईवे सड़क पर चढ़ते ही इनरवा के तरफ से आ रहा एक कार ने उनको ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही जयराम राम सड़क किनारे जाकर गिर गये. ठोकर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब घायल अवस्था में गिरे जयराम राम को मैनाटांड़ सीएचसी पहुंचाया. जहां उनको चिकित्सक डॉ अमरेंद्र कुमार ने मृत घोषित कर दिया. डॉ ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही जयराम की मौत हो चुकी थी. इधर मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया.शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया. मामले में परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कारवाई की जायेगी. उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक जयराम राम के बेटा हरिलाल राम, बेटी कुंती देवी, ललिता देवी, बहू मंजीता देवी सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन