टीबी मरीजों को पोषण किट के साथ दी गई जरूरी सीख, इलाज बीच में नहीं छोड़ने की अपील

Updated:
विज्ञापन
फोटो 10, कैप्सन : पोषण किट बांटते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

पोषण किट बांटते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत छह टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने नियमित इलाज और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

TB Mukt Bharat Abhiyan: योगापट्टी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत छह टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने किया.

पोषण किट वितरण के दौरान मरीजों को नियमित इलाज और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई.

सीएचसी क्षेत्र में 47 मरीजों का चल रहा इलाज

डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में वर्तमान समय में 47 टीबी मरीजों का नियमित उपचार चल रहा है.

उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार समय पर दवा लें, पौष्टिक भोजन करें और इलाज को बीच में न छोड़ें.

लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. समय पर जांच और इलाज से बीमारी पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सकता है.

स्वास्थ्यकर्मी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लर्क अखिलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल सतीश कुमार, एएनएम निभा पांडेय, बेबी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों के उपचार, पोषण और जागरूकता पर विशेष ध्यान दे रहा है.


विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन