मंच पर गूंजी बच्चों की कविताएं, बेतिया में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल

प्रमाण पत्रों के साथ छात्र-छात्राएं व मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याएं
बेतिया के चौधरी वर्ल्ड स्कूल में मारवाड़ी महिला समिति ने बच्चों के लिए हिंदी कविता प्रतियोगिता आयोजित की। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जगाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था।
Hindi Poetry Competition: बेतिया के बैरिया प्रखंड स्थित चौधरी वर्ल्ड स्कूल, सिसवा सरैया में सोमवार को मारवाड़ी महिला समिति की बेतिया शाखा की ओर से हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा पहली से छठी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया.
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जगाना, मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था.
अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष एवं विद्यालय की ट्रस्टी वीणा चौधरी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशा काया, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रानी झुनझुनवाला, बेतिया शाखा अध्यक्ष तारा सोमानी, बाल विकास प्रमुख पूजा झुनझुनवाला, सुनीता माधोगड़िया तथा रक्तदान-अंगदान प्रमुख नीलम केशान मौजूद रहीं.
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों बिन्ध्या राई और हिमाल क्षेत्री सहित अन्य शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई.
'हिंदी हमारी मातृभाषा है'
बेतिया शाखा अध्यक्ष तारा सोमानी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और प्रत्येक बच्चे को अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
इन बच्चों ने जीते पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
- प्रथम पुरस्कार: अंशिका कुमारी और आर्यन कुमार
- द्वितीय पुरस्कार: आयुष राज और श्रुति कुमारी
- तृतीय पुरस्कार: अनुराधा कुमारी और साहिल कुमार
विजेता बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.
प्राचार्या ने जताया आभार
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल, शिक्षक बिन्ध्या राई, दिक्छेन शेरपा, जिग्मी शेरपा, सिंधु एसपीले, सुनीता देवी, तरन्नुम प्रवीन, प्रतिभा तामाङ, कुणाल मलिक, हिमाल छेत्री और यासमीन छेत्री सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा.
अंत में प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक अगस्टीन
आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










