तीन साल से था संपर्क, घर से निकलने के बाद लापता हुई किशोरी, मुख्य आरोपी पहुंचा जेल

Updated:
विज्ञापन
शिकारपुर थाना | Prabhat Khabar Network

शिकारपुर थाना

मोतिहारी के शिकारपुर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि किशोरी को अल्पावास गृह भेजा गया है. जानिए घटना का पूरा विवरण.

विज्ञापन

Minor Kidnapping Case: नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बरामद की गई किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अल्पावास गृह भेज दिया गया है.

यह मामला किशोरी की मां की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

घर से निकली, फिर दोबारा हुई लापता

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 25 जुलाई की सुबह करीब छह बजे घर से निकल गई थी. सूचना मिलने पर परिजन उसे सरकारी स्कूल के पास से वापस घर ले आए.

आरोप है कि कुछ देर बाद वह फिर घर से चली गई.

तीन साल से संपर्क होने का आरोप

शिकायत के अनुसार, गांव के अखिलेश कुमार चौरसिया (26) से किशोरी का पिछले तीन वर्षों से संपर्क था. परिजनों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी युवक और उसके परिवार को समझाया गया था.

महिला ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे अखिलेश कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों की मिलीभगत से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

इस मामले में अखिलेश कुमार चौरसिया, अवधेश कुमार चौरसिया और हरेन्द्र चौरसिया को आरोपी बनाया गया है. ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के अपहरण से संबंधित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, बरामद नाबालिग का आवश्यक बयान दर्ज कराने के बाद उसे अल्पावास गृह भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन