स्वतंत्रता दिवस से पहले नरकटियागंज स्टेशन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वाड ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

ट्रेनों में जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. देश विरोधी साजिशों की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बल विशेष सतर्क हैं. डॉग स्क्वाड की मदद से ट्रेनों और स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है.

विज्ञापन

Narkatiaganj Railway Station: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रेनों के माध्यम से देश विरोधी और असामाजिक तत्वों द्वारा किसी साजिश को अंजाम दिए जाने की खुफिया सूचना के बाद रेल पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट हैं. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नरकटियागंज के रास्ते गुजरने वाली ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

डॉग स्क्वाड के साथ स्टेशन और ट्रेनों की जांच

इसी क्रम में नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने विशेष सघन जांच अभियान चलाया. प्रभारी निरीक्षक नरकटियागंज के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी और मुजफ्फरपुर से पहुंची डॉग स्क्वाड की टीम ने प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और ट्रेनों की गहन जांच की.

इस दौरान यात्रियों के सामान, लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध स्थानों को खंगाला गया. डॉग स्क्वाड की मदद से विस्फोटक, संदिग्ध सामग्री और मादक पदार्थों की भी जांच की गयी. जांच के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली.

15 अगस्त तक जारी रहेगी जांच

आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए 15 अगस्त तक स्टेशन और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन और ट्रेनों पर लगातार नजर रख रही हैं.

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी लावारिस सामान, संदिग्ध व्यक्ति या असामान्य गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आरपीएफ या जीआरपी को सूचित करें. अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए निगरानी और जांच लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: गोपाल सिंह नेपाली की जयंती पर बेतिया के साहित्यिक गौरव को याद करें


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन