सिरसिया व लक्षनौता में आग से कई घर जले

Updated at : 22 Apr 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सिरसिया व लक्षनौता में आग से कई घर जले

अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगी अचानक आग से लगभग आधा दर्जन घर सहित तमाम समान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

गौनाहा. अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगी अचानक आग से लगभग आधा दर्जन घर सहित तमाम समान जलकर राख हो गया. मटियरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 सिरसिया गांव में दोपहर लगी अचानक आग से नेसार अंसारी का घर जलकर राख हो गया. इसमें घर में रखे 35 हजार रुपए नगद, कपड़ा, फर्नीचर, जेवर बिस्तर सहित अनाज व बर्तन सब जल गया है. मुखिया दिवाकर पटवारी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग एवं मटियरिया थाना अग्निशमन दस्ता के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर गौनाहा थाना क्षेत्र के लछनौता गांव वार्ड नंबर 10 दलित बस्ती में अचानक लगी आग से गंगाराम के तीन बेटे सुनील राम, संदीप राम, रंजीत राम के घर सहित नगदी गहना व अनाज कपड़ा, फर्नीचर जलकर राख हो गया है. वहीं गंगाराम की पत्नी सुनैना देवी की चार बकरी जलकर मर गई है. प्राप्त सुचना अनुसार रामायण राम के घर सहित गेहूं, कपड़ा फर्नीचर व नगद रुपया जल गया है. मुखिया तफरुल हयात ने बताया है कि ग्रामीणों के सहयोग एवं अग्निशमन दस्ता के मदद से आग पर काबू पाया गया. सीओ विवेक कुमार सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन