एक महीने से तालाब बनी मुख्य सड़क, जलजमाव से लोग परेशान, नाला निर्माण अटका

Updated:
विज्ञापन
जल जमाव का नजारा और पार करते लोग, | Prabhat Khabar Network

जल जमाव का नजारा

मच्छरगांवा नगर पंचायत की मुख्य सड़क एक महीने से अधिक समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रही है. इस कारण आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडराने लगा है. स्कूली बच्चों और दुकानदारों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

विज्ञापन

West Champaran News: मच्छरगांवा नगर पंचायत की मुख्य सड़क पिछले एक महीने से अधिक समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रही है. सड़क पर एक से दो फीट तक पानी जमा होने से वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है. पानी सड़ने के कारण दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडराने लगा है.

Machchhargawa News: स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी

नगर पंचायत मुख्यालय के पास स्थित करीब आधा दर्जन सरकारी और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने में छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. सड़क पर जमा पानी के कारण बच्चों और अभिभावकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है.

दुकानदारों का कारोबार हुआ प्रभावित

मच्छरगांवा बड़ा बाजार से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर बने जलजमाव के कारण सड़क किनारे स्थित लगभग दो दर्जन दुकानों का कारोबार प्रभावित हो गया है. दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक बदबू और पानी के कारण दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे बिक्री लगातार घट रही है.

नगर पंचायत ने बताई देरी की वजह

नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि तीन बार निविदा जारी होने के बाद बुडको की ओर से नाला निर्माण का कार्यादेश जारी किया गया है. हालांकि लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि जलजमाव समाप्त करने के लिए पास के तालाब में पंपिंग सेट से पानी निकासी का प्रयास किया गया था, लेकिन तालाब को निजी बताते हुए कुछ लोगों ने विरोध कर दिया. अब इस संबंध में योगापट्टी अंचल कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद जलनिकासी की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, गन्ने के खेत से शव बरामद, पति गिरफ्तार


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन