Bettaih : सीएम ने किया मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ, ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 07 Sep 2025 9:54 PM

विज्ञापन

माननीय मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

बेतिया . माननीय मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं समाहरणालय सभाकक्ष से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ी रहीं. नगर क्षेत्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त सुमित कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार से एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त दी जाएगी. रोजगार आकलन के बाद पात्र महिलाओं को भविष्य में दो लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल ने बताया कि जिले के सभी 2700 ग्राम संगठनों में इस योजना की जानकारी देने के लिए विशेष बैठक का आयोजन आज किया जा रहा है. साथ ही साथ इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इसी माह पात्र महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण कर दिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है. स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही उन्होंने महिलाओं को सचेत किया कि महिलाएं किसी भी बिचौलियों के बहकावे में नहीं आयेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन