मैनाटांड़ में अभियान बसेरा-2 के तहत 14 भूमिहीन परिवारों को वितरित किया गया जमीन का पर्चा

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

मैनाटांड़ में अभियान बसेरा-2 के तहत 14 भूमिहीन परिवारों के चेहरों पर खुशी छा गई, जब उन्हें आवास के लिए जमीन का पर्चा मिला. योग्य परिवारों को अधिकतम पांच डिसमिल भूमि उपलब्ध कराई गई है. यह अभियान और भी परिवारों को लाभान्वित करेगा.

विज्ञापन

Mainatand News: अभियान बसेरा-2 के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर 14 भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया गया. योजना का उद्देश्य पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराना है.

पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया वितरण

कार्यक्रम में प्रमुख सुशीला देवी, अंचलाधिकारी (सीओ) सुमंत कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पटेल और उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लाभुकों को जमीन के पर्चे सौंपे.

कार्यक्रम में राजस्व विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.

पांच पंचायतों के लाभुकों को मिला लाभ

सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के पात्र भूमिहीन परिवारों को लाभ देने का प्रावधान है.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र लाभुक को अधिकतम पांच डिसमिल भूमि उपलब्ध कराई गई है.

इन पंचायतों के परिवार हुए लाभान्वित

सीओ के अनुसार, इस चरण में मधुरी पंचायत के 4, इनरवा पंचायत के 1, सुखलही पंचायत के 6, मैनाटांड़ पंचायत के 1 और रामपुर पंचायत के 2 लाभुकों को जमीन का पर्चा दिया गया.

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों को योजना का लाभ मिल सके.

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीडब्ल्यूओ दीपक कुमार, सांख्यिकी अधिकारी सौरभ कुमार मिश्रा, प्रधान सहायक दिलीप राम, जेई नितीश कुमार, अंचल निरीक्षक सचिन कुमार तथा राजस्व कर्मचारी मनीष चौधरी, प्रिंस कुमार, राजू कुमार, इंद्रजीत कुमार और मनोज राम सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ranjit Kumar Pate

लेखक के बारे में

By Ranjit Kumar Pate

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन