बगहा भाजपा नेता हृदया दुबे के बड़े भाई चंद्रभूषण दुबे का निधन, वाराणसी में चल रहा था इलाज

मृत चंद्रभूषण दुबे का फाइल फोटो
बगहा भाजपा जिला उपाध्यक्ष हृदया दुबे के बड़े भाई चंद्रभूषण दुबे का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. 62 वर्षीय चंद्रभूषण दुबे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक है.
Bagaha News: भाजपा बगहा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हृदया दुबे के बड़े भाई चंद्रभूषण दुबे (62) का बुधवार को वाराणसी स्थित अपेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था.
निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.
लंबे समय से चल रहा था इलाज
परिजनों के अनुसार, चंद्रभूषण दुबे की तबीयत पिछले कुछ दिनों से लगातार बिगड़ रही थी.
बुधवार को वाराणसी के अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.
परिवार में छोड़ गए कई सदस्य
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हृदया दुबे ने बताया कि चंद्रभूषण दुबे अपने पीछे तीन पुत्र, एक विवाहित पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
परिवार में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है.
नेताओं और समाजसेवियों ने जताया शोक
चंद्रभूषण दुबे के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया.
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रप्रकाश आर्य
चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










