शादी की नीयत से अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में अपहृता को बरामद कर अपहरण में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है.
नरकटियागंज.शिकारपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में अपहृता को बरामद कर अपहरण में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के सबेया देवराज गांव निवासी गुलफान खां है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गुलफान अपहरण करने के बाद नाबालिग को लेकर कश्मीर चला गया था. पुलिस दबिश के कारण वह नाबालिग को लेकर नरकटियागंज पहुंचा और उसको छोड़ कर भागने के फिराक में था. गुप्त सूचना के आधार पर नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद नाबालिग को बयान और मेडिकल के लिए बेतिया भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है. विदित हो कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था. मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही एक महिला दुलारी देवी समेत सबेया देवराज के गुलफान खां और उसके दो भाई व पिता को आरोपित किया है. आरोप है कि वह गुजरात के गांधीनगर में रहकर मजदूरी का काम करता है. घर पर उसकी पत्नी और नाबालिग पुत्री रहती है. दो अप्रैल 2024 की संध्या में दुलारी देवी महिला उसके घर आई और उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर घर से ले जाकर गुलफान के हवाले कर उसका अपहरण करवा दी. एफआइआर में उसने शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




