बिहार में फुटवियर उद्योग को बढ़ावा देने की पहल, उद्योगपतियों को निवेश का न्योता

Updated:
विज्ञापन

sammit का उद्घाटन करती मंत्री | Prabhat Khabar Network

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटवियर फेयर में बिहार सरकार ने उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया और नई औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी.

विज्ञापन

Footwear Fair: नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटवियर फेयर में बिहार सरकार की ओर से स्टॉल लगाया गया. इसका उद्देश्य देश-विदेश के फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित करना और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करना था. फेयर के दौरान बिहार सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि फुटवियर उद्योग लगाने के लिए सरकार की ओर से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. निवेशकों को एक रुपये में जमीन उपलब्ध कराने के साथ कम किराये पर फैक्ट्री बनाकर देने की व्यवस्था है. बैंक से उद्योग के लिए ऋण लेने पर उसके ब्याज में भी सरकार की ओर से सहायता दी जाती है.


उद्योग मंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने उद्योगपतियों को बिहार आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. बिहार में सड़क, बिजली समेत आवश्यक आधारभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है. राज्य खुद एक बड़ा बाजार है, इसलिए यहां उत्पादन कर देश के विभिन्न हिस्सों में उत्पाद बेचने की बेहतर संभावना है. उन्होंने बिहार में उपलब्ध कुशल कारीगरों का भी उल्लेख किया.


प्रसिद्ध उद्योगपति धनेश प्रसाद ने साझा किया अनुभव

उद्योग जगत की ओर से मुख्य वक्ता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर धनेश प्रसाद ने बिहार में उद्योग स्थापित करने और उसे सफलतापूर्वक संचालित करने का अपना अनुभव साझा किया. उनके अनुभव से प्रभावित उद्योगपतियों को हाजीपुर स्थित उनकी फैक्ट्री का दौरा करने का आग्रह किया गया. उनकी फैक्ट्री में विश्वस्तरीय जूतों का निर्माण होता है और यहां तैयार उत्पाद देश के अलावा विदेशों में भी भेजे जाते हैं.

संयुक्त रूप से हुआ बिहार स्टॉल का उद्घाटन

फेयर में बिहार के स्टॉल का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, उद्योग सचिव कुंदन कुमार, आईएएस, मुकुल कुमार गुप्ता, आईएएस, एफडीडीआई के निदेशक विवेक शर्मा तथा धनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. बिहार में फुटवियर उद्योग लगाने के लिए जमीन, फैक्ट्री निर्माण, ऋण के ब्याज में सहायता और अन्य प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की जानकारी उद्योगपतियों को दी गई.


विज्ञापन
अमर कुमार

लेखक के बारे में

By अमर कुमार

अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन