Narkatiaganj: खेलते-खेलते पोखर में गिरा 3 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत
पोखर में डूबने से मृत तीन वर्षीय अफान अंसारी का फाइल फोटो
चानकीगढ़ गांव में खेलते-खेलते एक तीन वर्षीय मासूम अफान अंसारी पोखर में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.
Bettiah News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकीगढ़ गांव में पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चानकीगढ़ निवासी अफसाना खातून के पुत्र अफान अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
खेलते-खेलते पोखर के पास पहुंचा मासूम
बताया जाता है कि अफान अंसारी घर के आसपास खेल रहा था. इसी दौरान खेलते-खेलते वह पोखर के पास पहुंच गया. अचानक वह पानी में गिर गया और डूब गया.
कुछ देर बाद परिजनों को बच्चे के पोखर में गिरने की जानकारी मिली. इसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने ली घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृत बच्चे की मां ने थाने में आवेदन दिया है.
आवेदन में बताया गया है कि बच्चा खेलते समय पोखर में गिर गया था, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हुई.
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
पुलिस के अनुसार, मृत बच्चे के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया है. पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जानकारी दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़ें: 24 घंटे में बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 आरोपित गिरफ्तार, 876 लीटर शराब बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








