Narkatiaganj: जिस स्कूल में पहले भी हुई थी चोरी, वहां फिर ताला काटकर सामान गायब

Updated:
विज्ञापन

शिकारपुर थाना | Prabhat Khabar Network

शिकारपुर थाना क्षेत्र के कौलांची प्राथमिक स्कूल में चोरों ने फिर से ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी की है। इस बार स्कूल से साउंड बॉक्स, माइक, टैब और चावल चोरी हुआ है। यह दूसरी बार है जब स्कूल में चोरी हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

School Theft News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के कौलांची प्राथमिक स्कूल में चोरों ने गुरुवार की रात ताला काटकर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने स्कूल के दो वर्ग कक्षों का ताला काटकर साउंड बॉक्स, माइक, टैब और एक बोरा चावल समेत अन्य सामान गायब कर दिया. शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रधान शिक्षिका को चोरी की जानकारी हुई.

दो कमरों का ताला काटकर घुसे चोर

प्रधान शिक्षिका सीमा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला. चोरों ने स्कूल के दो वर्ग कक्षों का ताला काट दिया था.

चोरों ने गोदरेज अलमीरा को भी काटकर उसमें रखा टैब और माइक निकाल लिया. इसके अलावा साउंड बॉक्स और एक बोरा चावल भी चोरी कर लिया गया.

पहले भी हो चुकी है स्कूल में चोरी

प्रधान शिक्षिका के अनुसार कौलांची प्राथमिक स्कूल में इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है. विगत तीन मार्च को भी चोरों ने स्कूल का ताला काटकर गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली थी.

लगातार दूसरी बार स्कूल में चोरी की घटना सामने आने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चोरी की सूचना शिकारपुर थाना पुलिस को दे दी गयी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नौ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता का अनशन समाप्त, अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का भरोसा


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन