नौ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता का अनशन समाप्त, भूमिहीनों से पेंशन तक की मांग

Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड़ में अनशन करते पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता

मैनाटांड़ में पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता का दो दिवसीय अनशन समाप्त हुआ। अधिकारियों ने नौ सूत्री मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Bettiah News: नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर गुरुवार से चल रहा पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता समेत माले और खेग्रामस कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. बीडीओ दीपक राम और सीओ सुमंत कुमार ने अनशनकारियों को मिठाई खिलाकर अनशन समाप्त कराया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नौ सूत्री मांगों का स्मार पत्र अधिकारियों को सौंपा.

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का भरोसा

अनशन समाप्त कराने के दौरान बीडीओ और सीओ ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद अनशनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया.

पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता समेत माले और खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर यह आंदोलन शुरू किया था. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मांगों के समाधान के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

भूमिहीनों को जमीन और बसे गरीबों को पर्चा देने की मांग

अनशनकारियों की प्रमुख मांगों में भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराना और बसे हुए गरीब परिवारों को बासगीत पर्चा देना शामिल है. इसके अलावा राशन सूची से नाम काटने के आदेश को वापस लेने की मांग भी की गयी.

प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत काम और उचित मजदूरी उपलब्ध कराने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग उठायी.

पानी-सफाई से लेकर पेंशन तक की मांग

नौ सूत्री मांगों में क्षेत्र में पानी और सफाई की बेहतर व्यवस्था करने तथा होल्डिंग टैक्स बंद करने की मांग भी शामिल है. इसके अलावा पेंशन की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग की गयी.

माले और खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने तथा अति पिछड़ा वर्ग की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग भी रखी.

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

अनशन समाप्ति के मौके पर इंद्रदेव कुशवाहा, अच्छेलाल राम, अब्दुल खैर, सीताराम राम, गंगभरन राम, बागड़ राम, गर्जन राम, लक्ष्मण राम, संगीता देवी और मीना देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अफसाना खातून हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मोकिम मियां भेजा गया जेल


विज्ञापन
रंजीत कुमार पटेल

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन