Ram Nagar: 15 अगस्त को अधिकारी बनाम जनप्रतिनिधि क्रिकेट मैच, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

राम नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया जाएगा. इस मैच में प्रशासनिक अधिकारी टीम का सामना जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकारों की संयुक्त टीम से होगा.

विज्ञापन

Bettiah News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में 15 अगस्त को विशेष मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया जाएगा. मुकाबले में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और पत्रकारों की संयुक्त टीम का सामना प्रशासनिक अधिकारियों की टीम से होगा. मैच को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा क्रिकेट मुकाबला

आयोजकों के अनुसार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच 15 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस मैच में खेल के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने की तैयारी है.

नागेंद्र साह और बीडीओ अजीत कुमार संभालेंगे कप्तानी

जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकारों की टीम की कप्तानी सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह करेंगे. वहीं प्रशासनिक अधिकारी टीम की कमान रामनगर बीडीओ अजीत कुमार संभालेंगे.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुकाबले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. आयोजकों को उम्मीद है कि मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग खेल मैदान में पहुंचेंगे.

खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना उद्देश्य

समाजसेवी सुभद्र राय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्रिकेट मुकाबले का उद्देश्य खेल भावना, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद और संबंध स्थापित करने में भी मदद मिलती है.

समाजसेवी पिन्टू सिंह ने नगरवासियों से मैच में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है.

विजेता और उपविजेता टीम होगी सम्मानित

मैच समाप्त होने के बाद विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा. सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह ने कहा कि यह मुकाबला मनोरंजन के साथ स्वतंत्रता दिवस के संदेश को भी मजबूत करेगा.

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मैच देखने पहुंचने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन