स्वतंत्रता दिवस से पहले बेतिया में दिखा देशभक्ति का जोश, रैली से लेकर पौधारोपण तक कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

वृंदावन आश्रम में माय भारत के तत्वावधान में पौधरोपण | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता रैली और पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जानें जिले भर की खास खबरें।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2026: पश्चिम चंपारण में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में देशभक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए. कहीं विद्यार्थियों और युवाओं ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, तो कहीं जीविका दीदियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया. पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया.

फोटो 05, कैप्सन : मझौलिया में तिरंगा यात्रा के दौरान बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

चनपटिया में निकाली स्वच्छता रैली

चनपटिया के ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम से माय भारत के तत्वावधान में स्वच्छता रैली निकाली गयी. इसमें प्रजापति हाई स्कूल, वृंदावन बालक स्कूल और वृंदावन बुनियादी कन्या स्कूल के 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए. हाथों में जागरूकता संदेश लिए विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग किया.

रैली के समापन के बाद आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. मौके पर जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल, ट्रस्ट सचिव प्रभात कुमार झा, सिनेमा कलाकार चुन्नू पांडे, शिक्षक संतोष आनंद और भारत झा मौजूद रहे.

योगापट्टी में तिरंगा यात्रा

फोटो 06, कैप्सन : योगापट्टी में तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारी व जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network
योगापट्टी में तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारी व जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

योगापट्टी की फतेहपुर, बलुआ भवानीपुर, पिपरहिया, डुमरी, दोनवार और बरवा ओझा पंचायतों में जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर निकली महिलाओं ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया.

इस दौरान बीडीओ शशिभूषण कुमार सिंह, नवीन कुमार ओझा, शबनम खातून, रामप्रवेश शाह, कमलेश कुमार, गिरिजा देवी और सविता देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे. नवलपुर, बलुआ भवानीपुर और चौमुखा की जीविका दीदियों ने भी तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया.

मझौलिया में खास कार्यक्रम

मझौलिया प्रखंड में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड परिसर से थाना परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां, शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. राजीव रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा, सीओ डोली कुमारी, बीईओ मुजीबुर रहमान, भाजपा नेता कमल मुखिया, कनीय अभियंता सनोज कुमार, शिक्षक अनिल कुमार सिंह, रमेश पाठक और शीला सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इन कार्यक्रमों में देशभक्ति के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. विद्यार्थियों और जीविका दीदियों की भागीदारी से कार्यक्रमों में उत्साह नजर आया. पौधारोपण के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.

यह भी पढे़ं: बेतिया में 81 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की दोबारा होगी जांच, 17 अगस्त तक का अल्टीमेटम


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन