छेड़खानी की शिकायत का बदला? स्कूल से लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा

Updated:
विज्ञापन

ईलाजरत छात्रा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के गोनौली हाई स्कूल में छेड़खानी की शिकायत करने वाली नवम वर्ग की छात्रा के साथ मारपीट हुई. स्कूल से घर लौटते समय छात्रा को रोककर पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गई. गंभीर हालत में उसे बेतिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

West Champaran News: लौरिया थाना क्षेत्र के गोनौली हाई स्कूल में सहपाठी छात्र द्वारा कथित छेड़खानी की शिकायत करने के बाद नवम वर्ग की छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि शिकायत से नाराज छात्र ने विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी लौरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Lauriya News: छेड़खानी की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

परिजनों के अनुसार विद्यालय में कथित छेड़खानी की घटना के बाद छात्रा ने शिक्षक से शिकायत की थी. शिकायत मिलने पर शिक्षक ने आरोपी छात्र को डांट-फटकार लगाई थी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर छात्र ने छात्रा को निशाना बनाया.

स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में रोककर मारपीट

बताया गया कि विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्रा घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में आरोपी छात्र ने उसे रोक लिया और कथित रूप से उसके साथ मारपीट की. मारपीट के बाद छात्रा बेहोश होकर सड़क पर गिर गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल छात्रा को सीएचसी लौरिया पहुंचाया.

गंभीर हालत में जीएमसीएच किया गया रेफर

सीएचसी लौरिया में चिकित्सकों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया. उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया. परिजन छात्रा को लेकर बेतिया पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसे घर ले आए.

परिजनों ने लौरिया थाने में दी लिखित शिकायत

घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने लौरिया थाना में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का खास ऑफर, 1 रुपये में 24 दिन की वैधता और 1GB डेटाता


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन