स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी
एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी करते हुए
भारत-नेपाल सीमा पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एसएसबी की 47वीं और 44वीं बटालियन के जवानों ने हाई अलर्ट जारी कर सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
West Champaran News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में तैनात एसएसबी की 47वीं और 44वीं बटालियन के जवानों ने हाई अलर्ट जारी कर सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है. इनरवा, बसंतपुर, भेड़िहारी, भंगहा, पचरौता, सिसवा और नगरदेही समेत विभिन्न सीमा चौकियों पर जवान विशेष निगरानी कर रहे हैं.
आपके शहर में
Mainatand News: सीमा चौकियों पर बढ़ाई गई निगरानी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है. इसके साथ ही संदिग्ध सामान और वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है.

संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों पर पैनी नजर
सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जवान पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रहे हैं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

सीमा से सटे गांवों में भी सुरक्षा बढ़ी
सीमा चौकियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. एसएसबी जवान ग्रामीण क्षेत्रों में भी निगरानी रख रहे हैं. ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल सुरक्षा बलों को सूचना दें.
स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगी विशेष चौकसी
47वीं बटालियन के इनरवा कैंप के सहायक सेनानायक अंकित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस तक सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा को लेकर जवानों को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.
ग्रामीणों से सहयोग की अपील
एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों के अनुसार ग्रामीणों की सतर्कता और सुरक्षा बलों को समय पर सूचना मिलने से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: किताबों से ज्ञान की रोशनी तक, बेतिया में रंगनाथन की जयंती पर पुस्तकालय विकास का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए