बेतिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 गुम मोबाइल बरामद किए, अब तक 465 फोन मिले

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल सौपते एसएसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अगस्त माह में 50 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है. पुलिस ने इन मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपकर राहत पहुंचाई है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अगस्त माह में अलग-अलग मामलों से जुड़े 50 गुम मोबाइल बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटायी.

विज्ञापन

अगस्त में 50 मोबाइल की हुई बरामदगी

एसएसपी कुमार गौतम के निर्देशन में जिला पुलिस की सूचना इकाई की टीम लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में जुटी है. पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना की ओर से चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और प्राथमिकी के आधार पर मोबाइल की तकनीकी निगरानी की जा रही है.

इसी तकनीकी निगरानी और जांच के क्रम में पुलिस को अगस्त माह में 50 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली.

अब तक 465 मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार अगस्त में बरामद 50 मोबाइल को मिलाकर बेतिया पुलिस अब तक कुल 465 मोबाइल बरामद कर चुकी है. इन सभी मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 72.30 लाख रुपये आंकी गयी है.

बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों की पहचान के बाद उन्हें सुपुर्द किया जा रहा है.

तकनीकी निगरानी से मिल रही सफलता

पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और प्राथमिकी के आधार पर गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की तकनीकी निगरानी की जाती है. इसी प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन और तकनीकी जानकारी के आधार पर उनकी बरामदगी कर रही है.

मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन शिकायत की सुविधा

पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है. लोग बेतिया पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इन पुलिसकर्मियों ने की बरामदगी

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में जिला सूचना इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सोम कुमार, सिपाही-366 अंकित कुमार, सिपाही-35 राज कुमार, सिपाही-617 विपिन कुमार और सिपाही-1084 ऋषभ कुमार शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: किसानों की आवाज से राज परिवार की विरासत तक, महाराज धनंजय विक्रम शाह को नम आंखों से विदाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन