स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का खास ऑफर, 1 रुपये में 24 दिन की वैधता और 1GB डेटाता

Updated:
विज्ञापन

दिपेन्द्र प्रसाद गुप्ता

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है. मात्र ₹1 में 24 दिनों की वैधता के साथ असीमित कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 1GB डेटा का लाभ पाएं. इसके अतिरिक्त, 2399 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ाई गई है और 499 रुपये वाले FTTH प्लान पर भी छूट दी गई है.

विज्ञापन

Bettiah News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है. इसके तहत BSNL सिम ग्राहकों को महज 1 रुपये में 24 दिनों की वैधता के साथ असीमित कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1GB डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है. यह विशेष योजना उपभोक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

1 रुपये में मिलेगा 24 दिनों का विशेष ऑफर

परिचालन क्षेत्र प्रमुख दिपेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा देने के लिए यह योजना लागू की गई है. योजना के तहत 1 रुपये में 24 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1GB डेटा की सुविधा दी जा रही है.

2399 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ी

BSNL ने 2399 रुपये वाले लोकप्रिय प्लान में भी विशेष बदलाव किया है. इसकी वैधता 365 दिनों से बढ़ाकर 412 दिन कर दी गई है. इस प्लान में असीमित कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस और 2GB डेटा की सुविधा मिलती है.

कंपनी के अनुसार यह विशेष लाभ 30 दिनों तक जारी रहेगा.

499 रुपये वाला FTTH प्लान अब 399 रुपये में

BSNL ने अपने 499 रुपये वाले FTTH ब्रॉडबैंड प्लान पर भी विशेष ऑफर दिया है. इसके तहत अब यह प्लान 399 रुपये प्रतिमाह में उपलब्ध होगा. इस प्लान में उपभोक्ताओं को 60 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड की सुविधा दी जा रही है.

विशेष शिविरों में मिलेंगी BSNL सेवाओं की जानकारी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL की ओर से विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में उपभोक्ता विभिन्न मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड योजनाओं की जानकारी लेने के साथ नए कनेक्शन और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन