ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पड़ी भारी, 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं से मांगा जवाब, वेतन भी रोका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैनाटांड़ प्रखंड के उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर मरजादवा में ई-शिक्षाकोष मोबाइल ऐप पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. इसके चलते प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत 11 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

Bettiah News: मैनाटांड़ प्रखंड के उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर मरजादवा में ई-शिक्षाकोष मोबाइल ऐप पर दर्ज शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति में अनियमितता मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. जुलाई 2026 की ई-उपस्थिति की समीक्षा के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं से 24 घंटे के भीतर साक्ष्य-आधारित स्पष्टीकरण मांगा गया है. नियमों का पालन नहीं करने वाली तिथियों का वेतन भी समीक्षा पूरी होने तक रोक दिया गया है.

विज्ञापन

Mainatand News: ई-उपस्थिति में मिली अनियमितता

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने जुलाई 2026 में ई-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से दर्ज दैनिक उपस्थिति की समीक्षा की. इस दौरान शिक्षकों द्वारा प्रस्थान समय दर्ज नहीं करने, देर से उपस्थिति दर्ज करने और बिना सूचना अनुपस्थित रहने जैसी अनियमितताएं सामने आईं.

24 घंटे में मांगा गया तथ्यपरक स्पष्टीकरण

डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रभारी प्रधानाध्यापक के माध्यम से 24 घंटे के भीतर अपना साक्ष्य-आधारित स्पष्टीकरण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए.

संबंधित तिथियों का वेतन रोका गया

ई-शिक्षाकोष पर दैनिक उपस्थिति दर्ज करने में नियमों का पालन नहीं करने वाली तिथियों का वेतन फिलहाल रोक दिया गया है. विभाग के अनुसार ई-शिक्षाकोष ऐप पर दर्ज उपस्थिति शिक्षकों के वेतन भुगतान का प्रमुख आधार है.

पठन-पाठन पर असर को लेकर डीईओ सख्त

डीईओ राजन कुमार ने कहा कि दैनिक उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही केवल प्रशासनिक अनियमितता नहीं है, बल्कि इसका असर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर भी पड़ सकता है. उन्होंने शिक्षकों को ई-उपस्थिति से संबंधित सभी नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी.

इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में प्रेम प्रकाश शुक्ला, शब्देश कुमार, विकास कुमार, अभिजीत कुमार, अंजू कुमारी, भारती कुमारी, विन्देश्वर प्रसाद, धनेश्वर दास, मनीष राजन, ओमप्रकाश प्रसाद समेत एक अन्य शिक्षक शामिल हैं. विभागीय समीक्षा में प्रेम प्रकाश शुक्ला के 1 से 14 जुलाई तक लगातार अनुपस्थित रहने का भी उल्लेख किया गया है.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का खास ऑफर, 1 रुपये में 24 दिन की वैधता और 1GB डेटाता


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन