महावीरी झंडा को लेकर लौरिया में पुलिस सतर्क, शांति समिति ने की सौहार्द की अपील

विज्ञापन

शांती समिति की बैठक में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लौरिया में महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शांति समिति ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

Lauriya News: महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लौरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि संवेदनशील स्थानों व जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी के साथ फ्लैग मार्च कराया जा रहा है. पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. उन्होंने कहा कि पर्व को आपसी सौहार्द के बीच मनाया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी मोटी सूचना भी पुलिस से साझा करें, कभी कभी छोटे छोटे मामले भी बाद में बड़े हो जाते हैं. ऐसे में पुलिस को सभी गतिविधियों की जानकारी दें, ताकि समय रहते उसका निष्पादन किया जा सके.

सोशल मीडिया भ्रामक सूचना प्रसारण नहीं करने की अपील

सीओ आशु रंजन ने अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश साझा नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, भ्रामक सूचना फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा.


भाईचारे व समाजिक एकता का प्रतीक है पर्व

प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने पर्व को भाईचारे व सामाजिक एकता का प्रतीक बताया. बैठक में आरओ राहुल अग्रवाल, मुखिया संघ अध्यक्ष संजय पाठक, धोबनी मुखिया सुरेंद्र राम, लाल मिश्रा, मोहन चौधरी, नीरज राव, देउरवा सरपंच मो. अब्दुल्लाह, सिसवनिया सरपंच दीनानाथ ठाकुर, हरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे.


विज्ञापन
कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन